EDITORIAL POLICY

संपादकीय नीति

हम समाचार को सत्यापन, जनहित और जिम्मेदारी के सिद्धांतों के अनुसार प्रकाशित करने का प्रयास करते हैं।

सत्यापन और स्रोत

खबर प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध दस्तावेज, प्रत्यक्ष जानकारी, आधिकारिक बयान और विश्वसनीय स्रोतों की जाँच की जाती है। अपुष्ट दावे को तथ्य की तरह प्रस्तुत नहीं किया जाता।

निष्पक्षता

विवादित मामलों में संबंधित पक्षों का पक्ष लेने का प्रयास किया जाता है। आरोप को दोष सिद्धि नहीं माना जाता और न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान किया जाता है।

संवेदनशील सामग्री

बच्चों, यौन अपराध पीड़ितों और संवेदनशील निजी जानकारी की पहचान कानून और पत्रकारिता की मर्यादा के अनुसार सुरक्षित रखी जाती है।