BREAKING
●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार

उधार के पैसों के विवाद में दोस्त बना कातिल: प्रॉपर्टी डीलर की लाठी से पीटकर हत्या, बेडशीट में लपेटकर कमरे में छिपाया शव

जिले के चिखली चौकी क्षेत्र में उधार के पैसों और प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद ने खूनी रूप ले लिया।

उधार के पैसों के विवाद में दोस्त बना कातिल: प्रॉपर्टी डीलर की लाठी से पीटकर हत्या, बेडशीट में लपेटकर कमरे में छिपाया शव

राजनांदगांव Voice RA News : जिले के चिखली चौकी क्षेत्र में उधार के पैसों और प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक युवक ने अपने ही दोस्त को किराए के मकान पर बुलाकर लाठी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को बेडशीट में लपेटकर कमरे में छिपा दिया और कमरे में ताला लगा दिया। आरोपी शव को ठिकाने लगाने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

खबर की फोटो 1
खबर की फोटो 2

फोन कर दोस्त को किराए के मकान पर बुलाया

पुलिस के मुताबिक, मोतीपुर रामनगर निवासी अर्जुन वाधवानी (30) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। बुधवार रात उसके दोस्त सुनील वर्मा (30)ने उसे फोन कर अपने किराए के मकान पर बुलाया था।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से उधार के पैसों, प्रॉपर्टी के लेनदेन और बाइक को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले में बातचीत करने के लिए अर्जुन आरोपी के कमरे पर पहुंचा था।

विवाद बढ़ा तो लाठी से किया ताबड़तोड़ हमला

कमरे में बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर सुनील वर्मा ने कथित तौर पर लाठी से अर्जुन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

सिर पर गंभीर चोट लगने से अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने वारदात को छिपाने के लिए शव को बेडशीट में लपेट दिया।

शव को कमरे में रखकर बाहर से लगाया ताला

हत्या के बाद आरोपी ने शव को कमरे के भीतर छिपाकर बाहर से ताला लगा दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी शव को कहीं और ले जाकर ठिकाने लगाने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस को घटना की सूचना मिल गई।

पुलिस ने ताला तोड़ा तो बेडशीट में मिला शव

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने कमरे को खुलवाने की कोशिश की तो आरोपी कथित तौर पर विरोध करने लगा और कमरे में कुछ नहीं होने की बात कहता रहा।

संदेह होने पर पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। भीतर बेडशीट में लिपटा अर्जुन वाधवानी का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सुनील वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

फॉरेंसिक, डॉग स्क्वाड और साइबर टीम ने जुटाए सबूत

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड और साइबर टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जांच टीम ने घटनास्थल से खून के निशान, फिंगरप्रिंट समेत कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पैसों, प्रॉपर्टी और बाइक को लेकर विवाद की आशंका

एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच उधार के पैसों, प्रॉपर्टी डीलिंग और बाइक से जुड़े विवाद की बात सामने आई है।

पुलिस को आशंका है कि इसी विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

रवि कुमार
VOICE RA REPORTER

रवि कुमार

मुख्य संपादक, VOICE RA

9131812989
खबर शेयर करें

छोटा लिंक शेयर करें। भेजने से पहले फोटो वाला Preview आने दें।

विज्ञापन1/3
VOICE RA विज्ञापन