BREAKING
●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार

कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार

जिले में 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक परिचित युवक किशोरी को घूमने के बहाने अपने साथ ले गया और बाद में जंगल में अपने अन्य साथियों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।

कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार

कांकेर ( Vioce RA ) : जिले में 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक परिचित युवक किशोरी को घूमने के बहाने अपने साथ ले गया और बाद में जंगल में अपने अन्य साथियों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस को दी सूचना

जानकारी के अनुसार, किशोरी मंगलवार रात करीब 9 बजे एक परिचित युवक के साथ घर से निकली थी। काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद उन्होंने कांकेर कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू की।

कांकेर से करीब 30 किलोमीटर दूर जंगल में मिली

तलाश के दौरान किशोरी कांकेर से करीब 30 किलोमीटर दूर कोरर क्षेत्र के जंगल में मिली। शुरुआती पूछताछ में किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके साथ कई युवकों ने कथित रूप से दुष्कर्म किया।

घूमाने के बहाने जंगल ले जाने का आरोप

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, किशोरी को बाइक पर घूमाने के बहाने ले जाया गया था। आरोप है कि जंगल पहुंचने के बाद अन्य युवकों को भी वहां बुलाया गया और किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

चार आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। चूंकि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की जानी चाहिए।

रवि कुमार
VOICE RA REPORTER

रवि कुमार

मुख्य संपादक, VOICE RA

9131812989
खबर शेयर करें

छोटा लिंक शेयर करें। भेजने से पहले फोटो वाला Preview आने दें।

विज्ञापन1/3
VOICE RA विज्ञापन