BREAKING
●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार

कमरे में मिला युवक का शव, 3 दिनों से था लापता; संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी कटघोरा पुलिस

मृतक की पहचान अभिनय रजक, पिता शंकर रजक के रूप में हुई है

कमरे में मिला युवक का शव, 3 दिनों से था लापता; संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी कटघोरा पुलिस

Voice RA News कोरबा  : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आंची दादर में गुरुवार को एक सुनसान कमरे से युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभिनय रजक, पिता शंकर रजक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले करीब तीन दिनों से लापता था।

खबर की फोटो 1
खबर की फोटो 2

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने सुनसान कमरे के अंदर युवक का शव देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना कटघोरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

संदिग्ध मानकर जांच कर रही पुलिस

कटघोरा थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के अनुसार, सुनसान कमरे में शव मिलने के कारण पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की तह तक पहुंचने के लिए फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की संभावना है।

स्थानीय लोगों ने नशे की आदत की कही बात

स्थानीय लोगों के अनुसार, अभिनय रजक शराब का सेवन करता था और कई बार नशे की हालत में भी देखा जाता था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में वह उक्त सुनसान कमरे तक पहुंचा होगा और किसी कारणवश उसकी मौत हो गई।

हालांकि, पुलिस ने फिलहाल मौत के कारण को लेकर किसी भी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल कटघोरा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और युवक के पिछले कुछ दिनों की गतिविधियों तथा उससे जुड़े लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।


रवि कुमार
VOICE RA REPORTER

रवि कुमार

मुख्य संपादक, VOICE RA

9131812989
खबर शेयर करें

छोटा लिंक शेयर करें। भेजने से पहले फोटो वाला Preview आने दें।

विज्ञापन1/3
VOICE RA विज्ञापन