BREAKING
●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार

कोरबा में पति ने पत्नी की हत्या: सीमेंट के डम्बल से सिर पर किया वार, घर बनाने को लेकर हुआ था विवाद

जिले में घरेलू विवाद ने एक बार फिर खौफनाक रूप ले लिया। घर निर्माण को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने कथित तौर पर सीमेंट से बने डम्बल से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

कोरबा में पति ने पत्नी की हत्या: सीमेंट के डम्बल से सिर पर किया वार, घर बनाने को लेकर हुआ था विवाद

कोरबा (VIOCE RA NEWS) जिले में घरेलू विवाद ने एक बार फिर खौफनाक रूप ले लिया। घर निर्माण को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने कथित तौर पर सीमेंट से बने डम्बल से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

खबर की फोटो 1

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पुरुष ने पहली शादी के बाद दूसरी शादी की थी और दूसरी पत्नी के घर पर ही रह रहा था। दोनों के बीच कुछ समय से घर बनाने और पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद चल रहा था।

विवाद बढ़ा तो डम्बल से किया हमला

बताया जा रहा है कि घटना के दिन भी पति-पत्नी के बीच घर बनाने की बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में घर में रखे सीमेंट के डम्बल से महिला पर वार कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। हत्या में इस्तेमाल किए गए डम्बल को भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

दूसरी शादी के बाद पत्नी के घर रह रहा था आरोपी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी की यह दूसरी शादी थी। शादी के बाद वह महिला के घर में ही रह रहा था। दोनों के बीच घर निर्माण समेत कई घरेलू मुद्दों को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है।

पुलिस अब घटना के वास्तविक कारण, वारदात के क्रम और पति-पत्नी के बीच पहले से चल रहे विवाद की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रवि कुमार
VOICE RA REPORTER

रवि कुमार

मुख्य संपादक, VOICE RA

9131812989
खबर शेयर करें

छोटा लिंक शेयर करें। भेजने से पहले फोटो वाला Preview आने दें।

विज्ञापन1/3
VOICE RA विज्ञापन