BREAKING
●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार

कोरबा ESIC अस्पताल के डॉक्टर ने की आत्महत्या: बाथरूम में फंदे पर मिला शव, शादी टूटने के बाद से थे गुमसुम; पुलिस जांच जारी

डॉक्टर ने की आत्महत्या: बाथरूम में फंदे पर मिला शव, शादी टूटने के बाद से थे गुमसुम

कोरबा ESIC अस्पताल के डॉक्टर ने की आत्महत्या: बाथरूम में फंदे पर मिला शव, शादी टूटने के बाद से थे गुमसुम; पुलिस जांच जारी

कोरबा(Voice RA News)। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित ईएसआईसी अस्पताल के डॉक्टर डॉ. एल्विन वे (30) ने आत्महत्या कर ली। 29 अगस्त की शाम अस्पताल परिसर स्थित कर्मचारी आवास के बाथरूम में उनका शव नायलॉन की रस्सी के फंदे पर लटका मिला। डॉक्टर के हाथ पर चोट के निशान भी मिले हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

खबर की फोटो 1
खबर की फोटो 2
खबर की फोटो 3

पुलिस को आशंका है कि डॉक्टर ने पहले सर्जिकल ब्लेड से नस काटने की कोशिश की और इसके बाद फांसी लगाई। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

शादी की बात को लेकर हुआ था विवाद

शुरुआती जांच में डॉक्टर की आत्महत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग और शादी से जुड़ा विवाद सामने आने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि डॉ. एल्विन का कोयंबटूर की एक युवती से करीब दो साल से प्रेम संबंध था। दोनों की मुलाकात कोचिंग के दौरान हुई थी और परिवार भी दोनों की शादी के लिए तैयार था।

जानकारी के अनुसार, डॉ. एल्विन 11 अगस्त को कोयंबटूर गए थे। वहां दो दिन होटल में रुकने के दौरान उन्होंने युवती की मां और भाई से मुलाकात की। इसके बाद 12 अगस्त को पालक्काड स्थित एक चर्च में शादी के लिए आवेदन भी दिया गया था।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और रिश्ता टूट गया। कोरबा लौटने के बाद से डॉ. एल्विन गुमसुम रहने लगे थे। पुलिस प्रेम संबंध से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

केरल के पालक्काड के रहने वाले थे डॉक्टर

डॉ. एल्विन मूल रूप से केरल के पालक्काड के रहने वाले थे। उन्होंने तमिलनाडु के कोयंबटूर से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। करीब एक साल पहले उनकी पोस्टिंग कोरबा के ईएसआईसी अस्पताल में हुई थी। वह अस्पताल परिसर में बने कर्मचारी आवास में अकेले रहते थे।

शनिवार, 29 अगस्त की सुबह 9 बजे उनकी ओपीडी में ड्यूटी थी, लेकिन वह अस्पताल नहीं पहुंचे। अस्पताल स्टाफ ने उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शाम करीब 4 बजे तक संपर्क नहीं होने पर कर्मचारी उनके आवास पहुंचे।

बाथरूम में फंदे पर मिला शव

आवास के अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने खिड़की का कांच तोड़कर दरवाजा खोला। अंदर जाने पर बाथरूम में डॉक्टर का शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और जरूरी साक्ष्य जुटाए। बाथरूम में कपड़े टांगने वाले दो हैंगर के बीच रस्सी बांधकर फंदा बनाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस को डॉक्टर के हाथ पर चोट के निशान भी मिले हैं।

घटना से पहले माता-पिता को किया था फोन

जानकारी के मुताबिक घटना से करीब तीन दिन पहले डॉ. एल्विन ने अपने माता-पिता को फोन किया था। उन्होंने तबीयत खराब होने की बात कही थी और उन्हें कोरबा आने के लिए कहा था। शनिवार को जब माता-पिता कोरबा पहुंचे, तब उन्हें बेटे की मौत की जानकारी मिली।

सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग और शादी से संबंधित विवाद की जानकारी सामने आई है। पुलिस परिजनों और संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के वास्तविक कारण को लेकर अभी जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

रवि कुमार
VOICE RA REPORTER

रवि कुमार

मुख्य संपादक, VOICE RA

9131812989
खबर शेयर करें

छोटा लिंक शेयर करें। भेजने से पहले फोटो वाला Preview आने दें।

विज्ञापन1/3
VOICE RA विज्ञापन