BREAKING
●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीण क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू करने विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

(कोरबा) रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सार्वजनिक परिवहन सुविधा बेहतर करने की मांग को लेकर विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है

ग्रामीण क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू करने विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कोरबा /रामपुर ( VOICE RA NEWS) 
(कोरबा) रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सार्वजनिक परिवहन सुविधा बेहतर करने की मांग को लेकर विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में दो प्रमुख मार्गों पर नियमित इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा प्रारंभ किए जाने की मांग की गई है।
विधायक ने बताया कि नकटीखार, गोढ़ी, बेंदरकोना, करमंदी, भैसमा, तिलकेजा, तुमान और लबेद क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, ग्रामीण, किसान, दैनिक मजदूर एवं कर्मचारी आवागमन करते हैं। इसी तरह कोरबा, उरगा, भैसमा, करतला, कुदमुरा और हाटी मार्ग पर भी प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। इन क्षेत्रों में सुव्यवस्थित सार्वजनिक परिवहन साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उन्हें निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है।
विधायक राठिया ने ज्ञापन के माध्यम से नकटीखार-गोढ़ी-बेंदरकोना-करमंदी-भैसमा-तिलकेजा-तुमान-लबेद तथा कोरबा-उरगा-भैसमा-करतला-कुदमुरा-हाटी मार्ग पर नियमित इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन शुरू करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि बस सेवा शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, विद्यार्थियों और कामकाजी वर्ग को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं किफायती आवागमन की सुविधा मिलेगी। विधायक ने जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर यथाशीघ्र इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा प्रारंभ कराने का आग्रह किया है।
खबर की फोटो 1
Hemant Kumar
VOICE RA REPORTER

Hemant Kumar

संवाददाता, VOICE RA

6267512919hemantkaiwart901@gmail.com
खबर शेयर करें

छोटा लिंक शेयर करें। भेजने से पहले फोटो वाला Preview आने दें।

विज्ञापन1/3
VOICE RA विज्ञापन