BREAKING
●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: 56 नए सिविल जजों की पहली पोस्टिंग, 29 अगस्त तक ज्वाइनिंग के निर्देश

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए PSC के जरिए चयनित 56 नए सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की पहली पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: 56 नए सिविल जजों की पहली पोस्टिंग, 29 अगस्त तक ज्वाइनिंग के निर्देश
छत्तीसगढ़/ बिलासपुर ( VOICE RA ) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए PSC के जरिए चयनित 56 नए सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की पहली पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश भी जारी किए गए हैं हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश के तहत इन 56 नव नियुक्त सिविल जजों को प्रदेश के अलग-अलग न्यायिक जिलों में पदस्थ किया गया है। सभी अधिकारियों को 29 अगस्त 2026 तक अपने-अपने पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य किया गया है। परिवीक्षा पर हुई नियुक्ति

PSC द्वारा चयन के बाद इन अभ्यर्थियों को लोअर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर में शामिल कर प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद उन्हें परिवीक्षा अवधि पर नियुक्त किया गया है। अब हाईकोर्ट ने उनकी पहली न्यायिक पदस्थापना कर दी है। न्यायिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

प्रदेश के विभिन्न जिलों में 56 नए सिविल जजों की पदस्थापना से अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायिक अधिकारियों की संख्या बढ़ेगी। इससे लंबित मामलों की सुनवाई और न्यायिक कार्यों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है। संबंधित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को नए अधिकारियों की ज्वाइनिंग के बाद चार्ज रिपोर्ट हाईकोर्ट की रजिस्ट्री को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं 15 न्यायिक अधिकारियों का भी तबादला

56 नए सिविल जजों की पोस्टिंग के साथ 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना भी की गई है। इनमें हायर ज्यूडिशियल सर्विस के पांच न्यायिक अधिकारी शामिल हैं
Hemant Kumar
VOICE RA REPORTER

Hemant Kumar

संवाददाता, VOICE RA

6267512919hemantkaiwart901@gmail.com
खबर शेयर करें

छोटा लिंक शेयर करें। भेजने से पहले फोटो वाला Preview आने दें।

विज्ञापन1/3
VOICE RA विज्ञापन