BREAKING
●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार

नवरात्रि की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा, नैला दुर्गा उत्सव स्थल का किया निरीक्षण

आगामी नवरात्रि पर्व एवं जांजगीर-नैला में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव

नवरात्रि की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा, नैला दुर्गा उत्सव स्थल का किया निरीक्षण

जांजगीर-चांपा(Voice RA News) आगामी नवरात्रि पर्व एवं जांजगीर-नैला में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों और अधिकारियों से चर्चा कर प्रदेशभर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

खबर की फोटो 1
खबर की फोटो 2

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने पार्किंग, प्रवेश-निकासी, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, फायर सेफ्टी, एम्बुलेंस, चिकित्सा सुविधा एवं बिजली व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आयोजन स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर सेफ्टी और चिकित्सा संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।

वहीं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारू यातायात और प्रवेश-निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर आनंद सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, एसडीएम सुमित प्रधान, राजेश पालीवाल, प्रदीप गोयल, संदीप शर्मा, विक्रम पालीवाल, विष्णु धानुका, संजय भोपालपुरिया, मनोज राव सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

रवि कुमार
VOICE RA REPORTER

रवि कुमार

मुख्य संपादक, VOICE RA

9131812989
खबर शेयर करें

छोटा लिंक शेयर करें। भेजने से पहले फोटो वाला Preview आने दें।

विज्ञापन1/3
VOICE RA विज्ञापन