BREAKING
●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार

पत्नी की हत्या कर तमिलनाडु भागा आरोपी गिरफ्तार: 4 महीने बाद गांव लौटा तो पुलिस ने दबोचा

आरोपी कार्तिक राम पहाड़ी कोरवा ने जून महीने में शराब के नशे में विवाद के बाद

पत्नी की हत्या कर तमिलनाडु भागा आरोपी गिरफ्तार: 4 महीने बाद गांव लौटा तो पुलिस ने दबोचा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कार्तिक राम पहाड़ी कोरवा ने जून महीने में शराब के नशे में विवाद के बाद अपनी पत्नी ननकी बाई पर डंडे, घूंसे और पत्थर से हमला कर दिया था। गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई थी।

घटना के बाद आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए तमिलनाडु भाग गया था। उसने करीब चार महीने तक वहां फरारी काटी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने न तो मोबाइल फोन का उपयोग किया और न ही अपने पास आधार कार्ड रखा, ताकि उसकी पहचान और लोकेशन का पता न चल सके।

पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। इस बीच कापू पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी वापस अपने गांव आया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी से हत्या की घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला की हत्या की यह घटना शराब के नशे और पारिवारिक विवाद का दर्दनाक परिणाम बन गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रवि कुमार
VOICE RA REPORTER

रवि कुमार

मुख्य संपादक, VOICE RA

9131812989
खबर शेयर करें

छोटा लिंक शेयर करें। भेजने से पहले फोटो वाला Preview आने दें।

विज्ञापन1/3
VOICE RA विज्ञापन