BREAKING
●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार

पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने हथौड़े से किया जानलेवा हमला, सिर पर किए कई वार

जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में शराब पीने से रोकना एक महिला को भारी पड़ गया।

पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने हथौड़े से किया जानलेवा हमला, सिर पर किए कई वार

धमतरी Voice RA News : जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में शराब पीने से रोकना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि नशे में धुत पति ने विवाद के दौरान अपनी पत्नी के सिर पर लोहे के हथौड़े से कई बार हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद फरार आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शराब पीकर घर पहुंचा था आरोपी

पुलिस के अनुसार, घटना 2 सितंबर की रात ग्राम भैंसमुंडी की है। यहां 36 वर्षीय चम्मन लाल साहू शराब के नशे में घर पहुंचा था। उसकी पत्नी किरण साहू ने उसे शराब पीने से मना किया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

विवाद बढ़ने पर आरोपी चम्मन लाल साहू ने कथित रूप से लोहे का हथौड़ा उठाया और पत्नी के सिर पर लगातार कई वार कर दिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

डायल-112 की मदद से पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद परिजनों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। पुलिस और सहायता टीम मौके पर पहुंची तथा घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल धमतरी रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

हथौड़ा बरामद, आरोपी जेल भेजा गया

घटना की जानकारी मिलते ही मगरलोड थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही समय में उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए जाने का आरोप वाला लोहे का हथौड़ा भी पुलिस ने बरामद कर जब्त किया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

रवि कुमार
VOICE RA REPORTER

रवि कुमार

मुख्य संपादक, VOICE RA

9131812989
खबर शेयर करें

छोटा लिंक शेयर करें। भेजने से पहले फोटो वाला Preview आने दें।

विज्ञापन1/3
VOICE RA विज्ञापन