BREAKING
●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार

प्राचार्यों की बदली ड्यूटी! अब दफ्तर के साथ रोज 2 पीरियड पढ़ाना होगा जरूरी

स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने जारी किए सख्त निर्देश, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू; प्राचार्य, शिक्षक और लिपिक के लिए तय किए गए अलग-अलग कक्ष

प्राचार्यों की बदली ड्यूटी! अब दफ्तर के साथ रोज 2 पीरियड पढ़ाना होगा जरूरी
रायपुर ( VOICE RA NEWS) 11 सितंबर 2026 | स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह ने प्रदेशभर के संयुक्त संचालक शिक्षा व जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों के कामकाज को लेकर जरुरी दिशा निर्देश जारी किया है। सचिव ने अपने आदेश में साफ लिखा है, जारी किए गए दिशा निर्देशों का गंभीरता से पालन करना सुनिश्चित किया जाए। खास बात ये कि आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी निर्देश पर गौर करें तो प्राचार्यों को प्रशासनिक व वित्तीय कामकाज के अलावा अब प्रतिदिन दो पीरिएड पढ़ाने भी होंगे। प्राचार्य से लेकर शिक्षकों व लिपीक कार्यालय को लेकर भी जरुरी दिशा निर्देश जारी किया गया है। निर्धारित दफ्तरों में ही बैठना होगा। स्कूल के बड़े कमरों का उपयोग क्लास रूम के रुप में इस्तेमाल किया जाएगा। निर्धारित ऑफिस में ही प्राचार्य से लेकर शिक्षकों व लिपिकों को बैठने की हिदायत दी गई है।
पढ़िए स्कूल शिक्षा सचिव का आदेश

संबंधित विद्यालय के प्राचार्य विद्यालय से संबंधित समस्त प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों का निर्वहन करेंगे।

संबंधित विद्यालय के प्राचार्य आवश्यकतानुसार कम से कम 02 कालखण्ड अध्यापन प्रतिदिन करेंगे।

विद्यालय भवन के ड्राइंग डिजाइन अनुसार प्राचार्य कक्ष, लिपिक कक्ष, स्टाफ कक्ष हेतु निर्धारित कक्ष में ही प्राचार्य, लिपिक, स्टाफ बैठेंगे। निर्धारित कक्ष के अलावा अध्यापन कक्ष का उपयोग प्राचार्य/ लिपिक/स्टाफ के बैठने हेतु नहीं करेंगे।

विद्यालय में स्थित बड़े-बड़े कक्षों का उपयोग छात्र- छात्राओं के अध्ययन अध्यापन हेतु किया जावे।
Hemant Kumar
VOICE RA REPORTER

Hemant Kumar

संवाददाता, VOICE RA

6267512919hemantkaiwart901@gmail.com
खबर शेयर करें

छोटा लिंक शेयर करें। भेजने से पहले फोटो वाला Preview आने दें।

विज्ञापन1/3
VOICE RA विज्ञापन