BREAKING
●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर सिटी कोतवाली के पास दो पक्षों में पथराव, पुलिसकर्मी घायल; कई वाहनों को नुक़सान

बिलासपुर सिटी कोतवाली के पास दो पक्षों में पथराव, पुलिसकर्मी घायल; कई वाहनों को नुक़सान

बिलासपुर सिटी कोतवाली के पास दो पक्षों में पथराव, पुलिसकर्मी घायल; कई वाहनों को नुक़सान




बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। घटना के दौरान सड़क किनारे खड़ी कुछ गाड़ियों के शीशे टूटने और नुकसान होने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया, विशेषकर इंस्टाग्राम पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हुई। वहीं, स्थानीय लोगों के एक पक्ष का कहना है कि हिंदू समुदाय के दो लोग रास्ते से गुजर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उनके साथ कथित रूप से मारपीट की, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह और किस पक्ष की ओर से पहले हमला या पथराव हुआ, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पथराव में पुलिस अधिकारी भी घायल

हालात को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी पथराव हुआ। इस दौरान तारबाहर थाना प्रभारी रवि शंकर तिवारी के सिर में गंभीर चोट लगने की जानकारी सामने आई है। कई अन्य पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और बल प्रयोग किया।

एसएसपी और कलेक्टर ने संभाली कमान

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शहर में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।

पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणी, मौके के सीसीटीवी फुटेज और पथराव में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
खबर की फोटो 1
Yogendra Rathore
VOICE RA REPORTER

Yogendra Rathore

बिलासपुर, VOICE RA

8839689256yogendrarathore832@gmail.com
खबर शेयर करें

छोटा लिंक शेयर करें। भेजने से पहले फोटो वाला Preview आने दें।

विज्ञापन1/3
VOICE RA विज्ञापन