BREAKING
●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार

रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

बोले—सरकार का ध्यान केवल शराब भट्टी खोलने में, दो साल से मड़वारानी में पुलिस चौकी की मांग पर नहीं दिया ध्यान

रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

रामपुर। रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने भाजपा सरकार पर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और जनहित से जुड़े मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि सरकार का ध्यान जनता की सुरक्षा और सुविधाओं की बजाय शराब भट्टियां खोलने पर अधिक है।

विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि मड़वारानी क्षेत्र में पुलिस चौकी खोलने की मांग करीब दो वर्ष पूर्व से की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब क्षेत्र के लोग लंबे समय से पुलिस चौकी की मांग कर रहे हैं, तो सरकार इस महत्वपूर्ण मांग पर ध्यान क्यों नहीं दे रही है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ने से कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा। इसके बावजूद सरकार द्वारा इस मांग को गंभीरता से नहीं लिया जाना चिंता का विषय है।

राठिया ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता की मूलभूत जरूरतों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता से काम करने के बजाय सरकार शराब की दुकानों और भट्टियों को लेकर अधिक सक्रिय नजर आ रही है। उन्होंने सरकार से मड़वारानी में जल्द से जल्द पुलिस चौकी खोलने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर वे लगातार आवाज उठाते रहेंगे और सरकार से जवाब मांगते रहेंगे।


Hemant Kumar
VOICE RA REPORTER

Hemant Kumar

संवाददाता, VOICE RA

6267512919hemantkaiwart901@gmail.com
खबर शेयर करें

छोटा लिंक शेयर करें। भेजने से पहले फोटो वाला Preview आने दें।

विज्ञापन1/3
VOICE RA विज्ञापन