BREAKING
●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार

सरगबुंदिया स्टेशन पर रायपुर-गेवरारोड मेमू लोकल का ब्रेकडाउन, गर्म होकर लाल हुआ पहिया; यात्रियों में मचा हड़कंप

सरगबुंदिया स्टेशन पर रायपुर-गेवरारोड मेमू लोकल का ब्रेकडाउन, गर्म होकर लाल हुआ पहिया; यात्रियों में मचा हड़कंप

सरगबुंदिया स्टेशन पर रायपुर-गेवरारोड मेमू लोकल का ब्रेकडाउन, गर्म होकर लाल हुआ पहिया; यात्रियों में मचा हड़कंप

कोरबा। रायपुर से कोरबा आने वाली मेमू लोकल ट्रेन के सरगबुंदिया स्टेशन पर अचानक ब्रेकडाउन होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। ट्रेन के आखिरी कोच के पहिये के एक्सल से ब्रेक फ्लूड लीक होने के कारण पहिया लगातार रगड़ खाता रहा और गर्म होकर लाल होने लगा। स्थिति को देखते हुए ट्रेन को आगे कोरबा तक ले जाना जोखिम भरा बताया गया है।
जानकारी के अनुसार रायपुर-गेवरारोड मेमू लोकल ट्रेन नंबर 68746 रायपुर से दोपहर करीब 1:50 बजे रवाना होती है और शाम 7:05 बजे कोरबा पहुंचने का निर्धारित समय है। लेकिन सरगबुंदिया स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन में तकनीकी खराबी आ गई और उसे वहीं रोकना पड़ा।
सरगबुंदिया स्टेशन मास्टर से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के आखिरी वैगन के पहिये के एक्सल से ब्रेक फ्लूड लीक होने के कारण पहिया ठीक से घूम नहीं पा रहा था और लगातार रगड़ खाने से अत्यधिक गर्म हो रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहिया गर्म होकर लाल दिखाई देने लगा।
ट्रेन के पायलट और गार्ड ने भी ऐसी स्थिति में ट्रेन को आगे चलाना जोखिमपूर्ण बताया। उनका कहना है कि जब तक मेंटेनेंस स्टाफ मौके पर पहुंचकर तकनीकी खराबी को ठीक नहीं करता, तब तक ट्रेन को आगे ले जाना सुरक्षित नहीं है। खराबी के कारण ट्रेन में सवार यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें अपने गंतव्य कोरबा पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा।
कोरबा रेल यात्रियों में नाराजगी
ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने कोरबा रेल मार्ग की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। यात्रियों का कहना है कि कोरबा रेल सुविधाओं के मामले में लंबे समय से उपेक्षा का सामना कर रहा है। इस रूट पर ट्रेनों के देर से चलने, अचानक रद्द होने और तकनीकी खराबी की शिकायतें सामने आती रहती हैं।
यात्रियों ने रेलवे से मांग की है कि कोरबा रूट की ट्रेनों की तकनीकी जांच और रखरखाव व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि यात्रियों को बार-बार इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
फिलहाल ट्रेन के तकनीकी खराबी दूर होने और सुरक्षित संचालन के बाद ही आगे रवाना होने की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
खबर की फोटो 1
Yogendra Rathore
VOICE RA REPORTER

Yogendra Rathore

बिलासपुर, VOICE RA

8839689256yogendrarathore832@gmail.com
खबर शेयर करें

छोटा लिंक शेयर करें। भेजने से पहले फोटो वाला Preview आने दें।

विज्ञापन1/3
VOICE RA विज्ञापन