BREAKING
●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार

सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

फरसवानी: सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति छत्तीसगढ़ की योजना के अनुसार “नमामि भारतम्” कार्यक्रम के अंतर्गत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “एक स्वर, एक लय, एक समय” की भावना के साथ देशभर में विद्या भारती के विद्यालयों में सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच श्रीमती ज्योति बियार जी उपस्थित रहीं। साथ ही शासकीय उत्तर मध्य विद्यालय के व्याख्याता श्रीमती गीता देवी हिमधर जी, श्री मनोज धोबी जी एवं श्री सोमेश कुमार देवांगन जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के पर्यवेक्षक के रूप में श्री संदीप अग्रवाल जी, जिला समिति सदस्य एवं संघ के खंड व्यवस्था प्रमुख उपस्थित रहे। स्थानीय समिति से अध्यक्ष श्री पवन साहू जी, उपाध्यक्ष श्री लखन लाल राठौर जी एवं कोषाध्यक्ष श्री रामकृष्ण राठौर जी उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री क्रांति लाल कुम्हार जी के मार्गदर्शन में आचार्य-दीदियों एवं भैया-बहनों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सामूहिक वंदे मातरम् का गायन किया। कार्यक्रम में आचार्य शैलेन्द्र कुम्हार, अजय राठौर, उमेश्वरी श्रीवास, अनामिका, नदनी, गोमती, मधुलता, पुष्पलता, सुषमा एवं राधिका सहित विद्यालय के 152 भैया-बहनों की उपस्थिति रही।

सामूहिक वंदे मातरम् गायन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता एवं राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति एवं “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ हुआ।
खबर की फोटो 1
खबर की फोटो 2
रवि कुमार
VOICE RA REPORTER

रवि कुमार

मुख्य संपादक, VOICE RA

9131812989
खबर शेयर करें

छोटा लिंक शेयर करें। भेजने से पहले फोटो वाला Preview आने दें।

विज्ञापन1/3
VOICE RA विज्ञापन