BREAKING
●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर में ‘कबरा-काना’ हाथी का आतंक, इको वाहन को पलटकर किया क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों में दहशत

जिले के तमोर पिंगला अभयारण्य क्षेत्र में इन दिनों ‘कबरा-काना’ हाथी की लगातार मौजूदगी से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

सूरजपुर में ‘कबरा-काना’ हाथी का आतंक, इको वाहन को पलटकर किया क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों में दहशत

सूरजपुर (Voice RA News) : जिले के तमोर पिंगला अभयारण्य क्षेत्र में इन दिनों ‘कबरा-काना’ हाथी की लगातार मौजूदगी से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गुरुवार, 3 सितंबर की सुबह ग्राम भेलकच में हाथी ने एक इको वाहन को निशाना बनाते हुए उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार, उक्त इको वाहन ग्राम भेलकच निवासी त्रिलोचन सिंह का बताया जा रहा है। हाथी अचानक वाहन के पास पहुंचा और सूंड की मदद से उसे उठाकर कई बार पलट दिया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक ‘कबरा-काना’ हाथी पिछले कई दिनों से तमोर पिंगला अभयारण्य और उससे लगे क्षेत्रों में विचरण कर रहा है। इससे पहले भी हाथी द्वारा आबादी वाले इलाकों में पहुंचकर घरों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

अब सड़क पर खड़े वाहन पर हमले की घटना के बाद ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी की लगातार आवाजाही के कारण सुबह और शाम के समय बाहर निकलने में भी डर बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से हाथी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने, प्रभावित गांवों में गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों को समय-समय पर हाथी की लोकेशन की जानकारी देकर सतर्क करने की मांग की है।

फिलहाल ‘कबरा-काना’ हाथी की लगातार मौजूदगी के चलते तमोर पिंगला अभयारण्य से लगे गांवों में भय का माहौल बना हुआ है।

रवि कुमार
VOICE RA REPORTER

रवि कुमार

मुख्य संपादक, VOICE RA

9131812989
खबर शेयर करें

छोटा लिंक शेयर करें। भेजने से पहले फोटो वाला Preview आने दें।

विज्ञापन1/3
VOICE RA विज्ञापन