पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कुछ उत्तरप्रदेश और रायगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपी कथित तौर पर गांजा तस्करी से जुड़े हुए थे और अलग-अलग माध्यमों से मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे थे।



पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की। पूछताछ और जांच के बाद सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब आरोपियों से जुड़े नेटवर्क और तस्करी के अन्य संभावित कनेक्शनों की भी जांच कर रही है।



