BREAKING
●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार

Breaking News : उरगा थाना क्षेत्र में खेत के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सिर पर चोट के निशान; जांच में जुटी पुलिस

उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचपेड़ी में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई

Breaking News : उरगा थाना क्षेत्र में खेत के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सिर पर चोट के निशान; जांच में जुटी पुलिस
कोरबा ( VOICE RA NEWS) कोरबा उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचपेड़ी में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव गांव के PDS भवन के पास स्थित खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

सिर पर चोट के निशान, पहचान अब तक नहीं

खबर की फोटो 1

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक के सिर पर चोट के कुछ निशान दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। मृतक की पहचान भी फिलहाल नहीं हो सकी है। शव से दुर्गंध आने के कारण ग्रामीणों का अनुमान है कि शव संभवतः एक-दो दिन से वहां पड़ा हो सकता है।

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल को दी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा शव की पहचान कराने के साथ ही घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।

हत्या या हादसा? जांच के बाद होगा खुलासा

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति की मौत हत्या, हादसे या किसी अन्य वजह से हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे शव के पास भीड़ न लगाएं और जांच कार्यवाही में सहयोग करें। मामले में आगे की जांच जारी है।


Hemant Kumar
VOICE RA REPORTER

Hemant Kumar

संवाददाता, VOICE RA

6267512919hemantkaiwart901@gmail.com
खबर शेयर करें

छोटा लिंक शेयर करें। भेजने से पहले फोटो वाला Preview आने दें।

विज्ञापन1/3
VOICE RA विज्ञापन