BREAKING
●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार

CG के तत्कालीन DEO को 4 साल की जेल, ₹10 हजार जुर्माना

आय से अधिक संपत्ति मामले में तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष गंजीर को 4 साल की सजा

CG के तत्कालीन DEO को 4 साल की जेल, ₹10 हजार जुर्माना

छत्तीसगढ़/ दंतेवाड़ा ( VOICE RA NEWS) दंतेवाड़ा आय से अधिक संपत्ति के मामले में छत्तीसगढ़ के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष गंजीर को विशेष न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए 4 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन पर ₹10 हजार का अर्थदंड भी लगाया है।

मामला दंतेवाड़ा में उनकी पदस्थापना के दौरान का है। सुभाष गंजीर पर खुद और परिवार के सदस्यों के नाम पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप था। शिकायत के आधार पर ACB ने वर्ष 2017 में मामला दर्ज किया था।

जांच के दौरान ACB ने दंतेवाड़ा, जगदलपुर और ओडिशा स्थित उनके पैतृक गांव में तलाशी कार्रवाई की थी। जांच पूरी होने के बाद मामला विशेष न्यायालय में पहुंचा।

सुनवाई के बाद अदालत ने सुभाष गंजीर को 88.30 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने का दोषी पाया। कोर्ट ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(ई) और 13(2) के तहत उन्हें 4 वर्ष सश्रम कारावास और ₹10 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई।


Hemant Kumar
VOICE RA REPORTER

Hemant Kumar

संवाददाता, VOICE RA

6267512919hemantkaiwart901@gmail.com
खबर शेयर करें

छोटा लिंक शेयर करें। भेजने से पहले फोटो वाला Preview आने दें।

विज्ञापन1/3
VOICE RA विज्ञापन