BREAKING
●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार

कोरबा में हरियाली तीज की धूम निषाद समाज के भव्य आयोजन में शामिल हुईं महापौर संजू देवी राजपूत

महिला प्रकोष्ठ की अगुवाई में धूमधाम से हुआ आयोजन, समाज की एकता और संस्कृति को सहेजने का दिया संदेश

कोरबा में हरियाली तीज की धूम  निषाद समाज के भव्य आयोजन में शामिल हुईं महापौर संजू देवी राजपूत
कोरबा ( VOICE RA NEWS) छत्तीसगढ़ निषाद (केवट) समाज, जिला कोरबा के तत्वावधान में महिला प्रकोष्ठ की अगुवाई में हरियाली तीज उत्सव समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने भी विशेष रूप से शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।

हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित समारोह में समाज की मातृशक्तियों, पदाधिकारियों, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। पूरे कार्यक्रम में उत्सव और उमंग का माहौल रहा।

खबर की फोटो 1
खबर की फोटो 2
खबर की फोटो 3

महापौर संजू देवी राजपूत ने समाज की महिलाओं एवं उपस्थित स्वजातीय बंधुओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की पहल की सराहना की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती सुम लता कैवर्त, गौरी केवट, माधुरी कैवर्त, प्रेरणा कैवर्त, रेनू कैवर्त, तुलसी केवट, सविता केवट, मीना कैवर्त, चैन कैवर्त, मंजुला कैवर्त, सीता केवट, संतोषी कैवर्त सहित बड़ी संख्या में समाज की मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।

वहीं समाज के पदाधिकारियों में पूर्व अध्यक्ष श्री अजित कैवर्त, महासचिव श्री किशन केवट, कोषाध्यक्ष श्री संतोष केवट, युवा अध्यक्ष श्री जितेंद्र कैवर्त, अंकेक्षक रजनीश निषाद, संरक्षक एस.एस. कटकवार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा समाज के अनेक स्वजातीय बंधुओं एवं महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाया।

समाज की एकता और महिला शक्ति बनी आयोजन की खासियत

हरियाली तीज उत्सव ने समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ने का काम किया। महिला प्रकोष्ठ की सक्रिय भूमिका ने आयोजन को विशेष रूप से आकर्षक बनाया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

सफल आयोजन के लिए जताया आभार

आयोजन की सफलता पर श्रीमती पूनम कैवर्त, छत्तीसगढ़ निषाद (केवट) समाज, जिला कोरबा की ओर से जिले के सभी स्वजातीय बंधुओं, मातृशक्तियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, सहभागिता और उत्साह से यह भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। समाज की एकता, महिला शक्ति की सहभागिता और संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रखने वाला यह आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायी पहल है।

अंत में समस्त समाज की माताओं, बहनों एवं स्वजातीय बंधुओं को हरियाली तीज पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Hemant Kumar
VOICE RA REPORTER

Hemant Kumar

संवाददाता, VOICE RA

6267512919hemantkaiwart901@gmail.com
खबर शेयर करें

छोटा लिंक शेयर करें। भेजने से पहले फोटो वाला Preview आने दें।

विज्ञापन1/3
VOICE RA विज्ञापन