BREAKING
●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में एक दिन के नवजात का शव मिलने से सनसनी, चुलमती भवन में मिली लाश; CCTV खंगाल रही पुलिस

राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में एक नवजात बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई

रायपुर में एक दिन के नवजात का शव मिलने से सनसनी, चुलमती भवन में मिली लाश; CCTV खंगाल रही पुलिस

रायपुर (VOICE RA NEWS) : राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में एक नवजात बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला वार्ड नंबर 1 स्थित चुलमती भवन का है, जहां करीब एक दिन के नवजात बच्चे का शव मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत से जुड़ी स्थिति और स्पष्ट होने की संभावना है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को भवन में कौन और कब छोड़कर गया।

इसके साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि नवजात की मौत पहले हुई थी या उसे वहां छोड़ने के बाद उसकी जान गई।

बच्चे की पहचान और परिजनों की तलाश

फिलहाल नवजात के माता-पिता या परिजनों के संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और बच्चे को भवन तक लाने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश जारी है।

रवि कुमार
VOICE RA REPORTER

रवि कुमार

मुख्य संपादक, VOICE RA

9131812989
खबर शेयर करें

छोटा लिंक शेयर करें। भेजने से पहले फोटो वाला Preview आने दें।

विज्ञापन1/3
VOICE RA विज्ञापन