BREAKING
●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार

छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी: युवती पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रायपुर में सनसनीखेज वारदात! छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी वीरू धीवर की तलाश में जुटी पुलिस।

छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी: युवती पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रायपुर।Voice RA राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसी युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

खबर की फोटो 1

छेड़छाड़ का विरोध करने पर बढ़ा विवाद

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान वीरू धीवर के रूप में हुई है। आरोप है कि युवक युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। युवती ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवती की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और आग बुझाई। इसके बाद गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ का मामला दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। युवती के बयान और शुरुआती जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें। मामले में आगे की जांच जारी है।

रवि कुमार
VOICE RA REPORTER

रवि कुमार

मुख्य संपादक, VOICE RA

9131812989
खबर शेयर करें

छोटा लिंक शेयर करें। भेजने से पहले फोटो वाला Preview आने दें।

विज्ञापन1/3
VOICE RA विज्ञापन