पुलिस के अनुसार, इस घटना में शामिल आरोपी जनकराम साहू (50), निवासी कोसला, थाना पामगढ़ को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के दौरान घटना में शामिल दूसरे आरोपी परमेश्वर साहू को भी पकड़ लिया गया।
जमीन विवाद को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक, 29 अगस्त की शाम ग्राम कोसला में जमीन विवाद को लेकर जनकराम साहू का अपने बड़े भाई पुनीराम साहू से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर जनकराम ने बांस की लाठी से पुनीराम साहू के सिर पर कई वार कर दिए। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची पुनीराम की पत्नी पर भी लाठी से हमला किया गया, जिससे दोनों घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद पामगढ़ पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की और आरोपियों की तलाश की। पुलिस की सक्रियता से दूसरे आरोपी परमेश्वर साहू को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।







