BREAKING
●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार

स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुईं सुषमा बिंझवार

रायगढ़/जांजगीर-चांपा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट, नवाचारी और सराहनीय कार्यों के लिए श्रीमती सुषमा बिंझवार, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक विद्यालय उच्चभिठी, विकासखंड बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा को “स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।

स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुईं सुषमा बिंझवार
रायगढ़/जांजगीर-चांपा ( Voice RA) शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट, नवाचारी और सराहनीय कार्यों के लिए श्रीमती सुषमा बिंझवार, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक विद्यालय उच्चभिठी, विकासखंड बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा को “स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।

श्रीमती सुषमा बिंझवार, कोरबा जिले के ग्राम देवलापाठ के सरपंच श्री नरेन्द्र बिंझवार की धर्मपत्नी हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ ही क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।

खबर की फोटो 1

सम्मान समारोह का आयोजन 19 सितंबर 2026 को नगर निगम सभागार, रायगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

खबर की फोटो 1

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को मिली पहचान

सम्मान प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला है और ज्ञान का दीप जलाने वाले शिक्षक वास्तविक राष्ट्र निर्माता होते हैं। इसी भावना के तहत श्रीमती सुषमा बिंझवार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट, नवाचारी एवं छात्रहित से जुड़े कार्यों को देखते हुए उन्हें इस राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया।

खबर की फोटो 1

समारोह में उपस्थित अतिथियों और आयोजकों ने श्रीमती बिंझवार को उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनसे भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इसी समर्पण और सेवाभाव के साथ कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

शिक्षाविदों और गणमान्य नागरिकों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में श्री संजय अग्रवाल, डॉ. पूर्णानंद मिश्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री गुणनिधि सतपथी सहित शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षाविद् एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

श्रीमती सुषमा बिंझवार को मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान को शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, सेवाभाव और नवाचारी प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

रवि कुमार
VOICE RA REPORTER

रवि कुमार

मुख्य संपादक, VOICE RA

9131812989
खबर शेयर करें

छोटा लिंक शेयर करें। भेजने से पहले फोटो वाला Preview आने दें।

विज्ञापन1/3
VOICE RA विज्ञापन