BREAKING
●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार

जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

चाकू से युवक पर किया था हमला, चांपा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू किया बरामद

जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा ( VOICE RA) चांपा थाना क्षेत्र में चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, चांपा निवासी सूरज कुमार यादव ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई दीपक कुमार यादव पर संजू कैवंट एवं उसके साथी द्वारा चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद घायल को उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 452/2026 दर्ज कर धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना चांपा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी संजू कैवंट, निवासी कंवरपारा चांपा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक भुवनेश्वर राठौर, प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, आरक्षक ईश्वरी राठौर सहित थाना चांपा पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


Hemant Kumar
VOICE RA REPORTER

Hemant Kumar

संवाददाता, VOICE RA

6267512919hemantkaiwart901@gmail.com
खबर शेयर करें

छोटा लिंक शेयर करें। भेजने से पहले फोटो वाला Preview आने दें।

विज्ञापन1/3
VOICE RA विज्ञापन