स्वीकृत कार्यों में सीसी रोड निर्माण के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सामुदायिक सुविधाओं के विकास और तालाब सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दी गई है। इन कार्यों के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ सार्वजनिक एवं सामुदायिक स्थलों का विकास होगा।
इन गांवों में होंगे प्रमुख विकास कार्य
- पुटपुरा: मुख्य मार्ग से गांजर पारा चबूतरा तक सीसी रोड के लिए 7 लाख और सती दाई मंदिर से अश्वनी घर की ओर सीसी रोड के लिए 10 लाख रुपये।
- चोरभट्ठी: खीखलाल के घर से मुक्तिधाम की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख रुपये।
- करमंदी: मुख्य मार्ग से स्कूल तक सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख रुपये।
- गाड़ापाली: बोधराम घर से डेम की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख रुपये।
- घुठिया: सांस्कृतिक रंगमंच निर्माण के लिए 7 लाख रुपये।
- अमोदा: महावीर चौक में छतदार चबूतरा निर्माण के लिए 5 लाख रुपये।
- बरगांव: लेवा तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपये।
- आश्रित ग्राम पिपरा: भाठापारा मेन रोड से तालाब की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये।
- खैरताल: मेन रोड से मिनीमाता स्कूल की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये।
- कांसा: तिहारू घर से शंकर चौक की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये।
- जगमहंत: मुख्य मार्ग से जगदीश घर की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये।
ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ
इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है। खासकर स्कूल, मंदिर, मुक्तिधाम, तालाब और प्रमुख मार्गों को जोड़ने वाले सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। वहीं सांस्कृतिक मंच और चबूतरा निर्माण से गांवों में सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होंगे।
विधायक बोले- मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता
विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और मजबूत अधोसंरचना उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
1 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति से नवागढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क, सामुदायिक सुविधाओं और सार्वजनिक स्थलों के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है







