BREAKING
●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार●कोरबा में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा, आसिफ खान गिरफ्तार●सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन●कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या: घर से करीब 300 मीटर दूर मिली लाश, पति राजस्थान गए थे; खून से सना पत्थर जब्त●जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: सब्जी बाड़ी में गिरी बिजली, 3 की मौत, 4 लोग झुलसे●कांकेर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जंगल में मिली पीड़िता; चार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा के देवरी पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा: नदी के तेज बहाव में बहे 3 छात्र, 5 दोस्त सुरक्षित

पंतोरा थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध देवरी पिकनिक स्पॉट पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया।

जांजगीर-चांपा के देवरी पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा: नदी के तेज बहाव में बहे 3 छात्र, 5 दोस्त सुरक्षित
जांजगीर-चांपा (Voice RA news) पंतोरा थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध देवरी पिकनिक स्पॉट पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बिलासपुर में रहकर पढ़ाई कर रहे 8 दोस्तों का एक दल पिकनिक मनाने यहां पहुंचा था। नदी में नहाने के दौरान अचानक तेज बहाव की चपेट में आने से तीन छात्र बह गए, जबकि उनके पांच साथी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी 8 दोस्त शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे देवरी पिकनिक स्पॉट पहुंचे थे। पिकनिक के दौरान कुछ दोस्त नदी में नहाने उतरे। इसी दौरान पानी का बहाव तेज होने से तीन छात्र खुद को संभाल नहीं पाए और बह गए।
तीन छात्रों की पहचान
बहने वाले छात्रों की पहचान सचिन सिंग निवासी अंबिकापुर, पवन पाल निवासी चिरमिरी और मुरारी साहू निवासी कवर्धा के रूप में बताई जा रही है। तीनों बिलासपुर जिले में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग और संबंधित टीम मौके पर पहुंची तथा छात्रों की तलाश शुरू की गई। हादसे के बाद पिकनिक स्पॉट पर मौजूद लोगों और छात्रों के साथियों में चिंता का माहौल है।
पांच दोस्त सुरक्षित
बताया जा रहा है कि पिकनिक मनाने कुल 8 दोस्त आए थे। इनमें से तीन नदी के तेज बहाव में बह गए, जबकि पांच दोस्त सुरक्षित हैं। घटना पंतोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी पिकनिक स्पॉट की बताई जा रही है।
खबर की फोटो 1
रवि कुमार
VOICE RA REPORTER

रवि कुमार

मुख्य संपादक, VOICE RA

9131812989
खबर शेयर करें

छोटा लिंक शेयर करें। भेजने से पहले फोटो वाला Preview आने दें।

विज्ञापन1/3
VOICE RA विज्ञापन