पुलिस के मुताबिक, तत्कालीन पटवारी राकेश साय पर पण्डो जनजाति की भूमि को कथित रूप से फर्जी तरीके से गैर-आदिवासी के नाम विक्रय कराने और शासकीय भूमि के फर्जी दस्तावेज व पट्टे तैयार कर दलालों के माध्यम से रजिस्ट्री कराने जैसे गंभीर आरोप हैं।

जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। कार्रवाई के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लैपटॉप और प्रिंटर मशीन जब्त की है, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने में किए जाने की जांच की जा रही है।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
मामले में शामिल बताए जा रहे अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। कापू पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस जमीन से जुड़े दस्तावेजों, रजिस्ट्री प्रक्रिया और कथित फर्जी दस्तावेज तैयार करने की पूरी कड़ी की जांच कर रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जमीन संबंधी फर्जीवाड़े में शामिल लोगों में हड़कंप की स्थिति है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।




