टीसीएल महाविद्यालय के विधि विभाग में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, गुरुजनों के सम्मान में सजा विशेष समारोह
टीसीएल महाविद्यालय में गूंजा गुरु सम्मान का संदेश, विधि विभाग ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस
Hemant Kumar · · 8 सितंबर 2026 को 2:24 pm बजे
जांजगीर चांपा ( VOICE RA NEWS) टीसीएल महाविद्यालय जांजगीर में विधि विभाग ने मनाया शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने भाषण से जताया गुरुजनों के प्रति सम्मान
प्राचार्य डॉ. डी.आर. लहरे सहित विधि विभाग के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
टीसीएल शासकीय महाविद्यालय जांजगीर के विधि विभाग में 8 सितंबर को शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विधि विभाग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में भाषण सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए गए। विद्यार्थियों ने अपने जीवन में शिक्षकों की भूमिका, उनके मार्गदर्शन और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.आर. लहरे सर सहित डॉ. अभय सिन्हा, डॉ. नरेश आजाद, डॉ. बृजेश कांत बर्मन, इंदु साधवानी मैम, लक्ष्मी जायसवाल, योगेश पैकरा एवं प्रियंका मैम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में प्राप्त ज्ञान और संस्कार ही भविष्य में सफलता की मजबूत नींव तैयार करते हैं। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करते हुए समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया।
अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने शिक्षक दिवस की भावना को आत्मसात करते हुए शिक्षा और संस्कार के महत्व को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।